बत्तख को बचा रहे दो लोगों को सियार ने घायल किया
हजारीबाग, जून 15 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत छब्बीस किलोमीटर दूर इस्को गांव में सियार ने आदिवासी समुदाय के दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। नापो के समाजसेवी कांग्रेसी नेता चंदर साव ने दोनों को अपने टैक्सी से बड़कागांव अस्पताल लाकर सामाजिक कार्य किया तथा डॉक्टर से इलाज करवाया। इनका डॉक्टर किरण के द्वारा इलाज किया गया। घायल दस वर्षीय सागर उरांव को सियार के काटने से आंख एवं माथे में गहरा जख्म का निशान है। वहीं पचास वर्षीय झरी भगत को सियार ने पैर में काटकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर तकरीबन एक बजे इस्को तालाब के पास बत्तख को खाने के लिए एक सियार आया, इस दौरान बच्चों ने सियार को भगाने का प्रयास किया। परंतु सियार ने पलटवार करते हुए लोगों पर हीं हमला कर दिया। इस संबंध में डॉक्टर ने बताया कि गंभीर जख्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.