नई दिल्ली, मई 10 -- नियमित कप्तान रियान पराग के चोटिल होने के कारण राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई कर रहे यशस्वी जायसवाल ने कहा कि टीम की कोशिश अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की थी, लेकिन विपक्षी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। गिल की 84 रन की विस्फोटक पारी और साई सुदर्शन (55) के शानदार अर्धशतक के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' राशिद खान (33 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के कमाल से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। टाइटंस ने मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद रॉयल्स की पारी को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई कर रहे यशस्वी जायसवाल ने कहा, "हम सिर्फ अच्छी एरिया में गेंदबाजी करने के बारे मे...