प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। एडीएम एफआर विनीता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति-2020 की बैठक में आपदा के दौरान की जाने वाली तैयारियों पर बैठक हुई। सभी को नाव दुर्घटना के दौरान उठाए जाने वाले कदम के बारे में बताया। इस दौरान सभी को नाव में लाइफ जैकेट रखने और हर सवारी को इसे पहनने का तरीका भी बताया गया। कहा कि प्रत्येक सवारी को इसे पहनाएं। जो न पहनें उन्हें नाव में न बैठाएं। बैठक में पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, पंचायती राज विभाग, सिंचाई विभाग, नाविक, मछुआरा संघ के अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...