गया, अप्रैल 1 -- बोधगया प्रखंड की बसाढ़ी पंचायत स्थित बतसपुर गांव में गोबर गैस योजना ग्रामीण जीवन में बदलाव की नई मिसाल बन रही है। गांव की महिलाएं अब गोबर गैस से घरों में खाना बना रही हैं, जिससे महंगे एलपीजी सिलेंडर की जरूरत काफी कम हो गयी है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण के तहत भारत सरकार और बिहार सरकार की गोवर्धन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023 में यहां गोबर गैस प्लांट स्थापित किया गया था। वर्तमान में इस प्लांट से गांव के करीब 50 परिवारों को पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस उपलब्ध हो रही है। इस योजना का उद्देश्य मवेशियों के गोबर और खेतों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन कर उन्हें बायोगैस और जैविक खाद (बायो-स्लरी) में बदलना है। ग्रामीण परिवार गैस प्राप्त करने के लिए प्लांट में गोबर देते हैं, जो लोग गोबर उपलब्...