गया, नवम्बर 27 -- जिले में इन दिनों लगातार तापमान में कमी आ रही है। इसके कारण बड़े से बच्चों तक की परेशानी बढ़ी है। बुजुर्गों के लिए हार्ट अटैक व ब्रेन हेमरेज का खतरा भी बढ़ गया है। डॉक्टरों की माने तो इस सीजन में हार्ट अटैक व ब्रेन हेमरेज के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी इन दिनों छाती में दर्द व सांस फूलने की समस्या को लेकर ज्यादा मरीज आ रहे हैं। मगध मेडिकल के ओपीडी व सुपर स्पेशियलिटी के कार्डियोलॉजी विभाग मिलाकर देखा जाये तो प्रतिदिन एक सौ से अधिक इस तरह के मरीज आ रहे है। बीपी और शुगर को रखे नियंत्रित मगध मेडिकल के सुपर स्पेशियलिटी के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमन सिन्हा ने बताया कि इस मौसम में शुगर व बीपी के मरीजों को अपना शुगर व बीपी नियंत्रित रखना चाहिए। इसके अनियंत्रित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.