प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के साथ ही सुबह से लेकर देर रात तक केबल और डीओ (ड्रॉप आउट) फुंकने की घटनाएं बढ़ गई हैं। हालात यह हैं कि कर्मचारियों की भारी कमी के कारण फॉल्ट ठीक करने में कई-कई घंटे लग जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को लंबी कटौती झेलनी पड़ रही है।बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में उपभोक्ताओं के फोन लगातार बज रहे हैं, लेकिन एक व्यक्ति की समस्या पर तत्काल सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार फोन भी रिसीव नहीं होता। जेई से लेकर एसडीओ तक फॉल्ट और शिकायतों के दबाव में परेशान हैं। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से परेशान लोगों ने हरूनगला उपकेंद्र घेरा, पुलिस ने किया शांत कई इलाकों के जूनियर इंजीनियरों ने उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त मैनपॉवर की मां...