गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाढ़ चौकियों, राहत केंद्रों एवं शिविरों में बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी है। 250 नावें, 20 स्टीमर के साथ एसडीआरएफ, एडीआरएफ, पीएसी भी बचाव के लिए तैयार है। प्रशासन की टीम हर दिन अयोध्या और बलरामपुर में नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि बाढ़ के अनुमान के साथ इंतजाम किया जा सके। फिलहाल गोला तहसील के बड़हलगंज क्षेत्र के बगहा में दो नावें लगाई गई हैं, जबकि पानी बढ़ने पर अन्य गांवों में नावें भेज दी जाएंगी। जरूरत पर प्रयागराज और अयोध्या से नावें मंगाई जा सकती है। मांग के 12 घंटे के अंदर दूसरे जिलों से नावें आ जाती हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, नौ गांवों पर नजरबाढ़ चौकियों की तैयारी 86 बाढ़...