बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती गांवों में निगरानी बढ़ी
गाजीपुर, अगस्त 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से प्रशासन सतर्क हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे से नदी का जलस्तर करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि, फिलहाल गंगा खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है और जिले में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन ने एहतियातन तटवर्ती और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। जलस्तर बढ़ने का असर सैदपुर, गाजीपुर सदर, जमानियां, सेवराई और मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्रों के तटवर्ती गांवों में पड़ सकता है। अधिकारियों को इन इलाकों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी असामान्य स्थिति की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार, खादर के जंगल जलमग्न संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.