बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, कटरी क्षेत्र में फिर बढ़ी दुश्वारियां
उन्नाव, सितम्बर 29 -- उन्नाव, संवाददाता। लगातार बारिश के बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह आठ बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर 112.49 मीटर दर्ज किया गया, जब कि खतरे का निशान 113 मीटर है। ऐसे में नदी अब खतरे के निशान से महज 51 सेंटीमीटर नीचे रह गई है। जलस्तर बढ़ने से बांगरमऊ, सफीपुर, परियर सहित कटरी क्षेत्र के दर्जनों मजरों में बाढ़ का संकट गहराने लगा है।सोमवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.38 मीटर था। मंगलवार सुबह आठ बजे यह बढ़कर 112.49 मीटर पहुंच गया। यानी करीब 14 घंटे में जलस्तर में 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। इससे तटवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने से सदर तहसील के परियर, जूडापुरवा, गंगादीन खेड़ा, लालतूपुरवा, बंदनपुरवा, देवीपुरवा समेत कई गांवों की दहलीज तक पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.