बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो में भी अब मेट्रो शहर के तर्ज पर एआई फीचर वाली लाईटिंग का क्रेज बढ़ रहा है। चास नगर निगम चुनाव में इसका जमकर उपयोग हो रहा है। पारंपरिक लाईटो की जगह ऑटोमेटिक लाईट वाली मशीनों के आने से कम दर पर लोगो को बेहतर सुविधाएं मिल रही है। निजी उपयोग के साथ-साथ चुनाव व शादी-विवाह समारोह व इवेंट्स में इन लाईटो का जमकर उपयोग किया जा रहा हैं। एक ओर जहां कई युवा इसकी खरीदारी अपने घर के लिए कर रहे हैं, वहीं संगीत की धून पर सचांलित होने वाली रंगबिरंगी लाईट का उपयोग होने वाले इवेंट सांचालक भी राहत महसूस कर रहे हैं। सेक्टर 9 में बैंड व इवेंट का संचालन करने वाले मिथुन ने बताया कि एआई फीचर वाली लाईट ने उपयोग करना काफी आसान बना दिया है। पहले जहां एक इवेंट के लिए तीन से चार ऑपरेटर रखना पड़ता था वहीं अब महज एक लड़का ही पूरे इवेंट को बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.