बिजनौर, जुलाई 29 -- बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रियों का अवागमन शुरू हो गया है। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले शिव भक्तों ने मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिरूोक किया। मंदिर के पुजारी पंडित शशिनाथ ने विधिवत मत्रोच्चारण कर शिवभक्तों का जलाभिषेक कराया।श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए आगे बढ़ रहे कांवड़ यात्रा दल में आये शिवभक्तो ने मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया। गंगाजल लेकर अपने शिवालयों की ओर जा रहे जत्थे में शामिल कांवड़ यात्री बारिश के दौरान भी कदम से कदम मिला कर चलते दिखाई दे रहे है। बुधवार को उन्होंने बाबा मोटा महादेव का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयकारों से गूंजा नीलकंठ धाम यात्रा दल में शामिल शिव भक्तों ने बताया कि वे तीसरी बार कांवड़ में गंगाजल लेकर जा रहे हैं। भैरों बाबा का सोटा लगवाने के बा...