बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, अब हवाई सफर भी हो सकता है महंगा; महंगाई तोड़ रही कमर
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- दूध और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद महंगाई का एक और झटका लग सकता है। दरअसल मंगलवार को विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। एटीएफ के दाम अब 5.46 फीसदी बढ़ गए हैं। इसके बाद एटीएफ 115 से बढ़कर 121.28 रुपये प्रति लीटर हो गया। ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ेगी, जिसका असर आगे चलकर हवाई किराये पर पड़ सकता है। गौरतलब है कि खाड़ी संकट के बीच एटीएफ की कीमतों में लगातार दूसरे महीने वृद्धि हुई है। इससे पहले बीते एक अगस्त को भी इसकी कीमत बढ़ी थी। बता दें कि विमान कंपनियों के कुल खर्च में ईंधन की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है। हालांकि, टिकट किराये में वास्तविक वृद्धि एयरलाइंस की लागत, मांग और बाजार में प्रतिस्पर्धा समेत कई कारकों पर निर्भर करेगी। यह भी पढ़ें- दूध-चीनी के दाम फिर उछले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.