मुंगेर, जून 20 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। तीन दिन पहले एक ही रात में दो घरों में हुई 68 लाख रुपये की चोरी का खुलासा 3 दिन बीत जाने के बाद भी संग्रामपुर पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम है। घटना के बाद संग्रामपुर पुलिस ने एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वायड की मदद से हर पहलू पर जांच की। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से गांव के बाहर तक गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एफएसएल टीम ने फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए, लेकिन चोरों तक पहुंचने का कोई क्लू नहीं मिला। यह भी पढ़ें- बढ़ौनियां चोरी कांड के तीन बाद भी खुलासा नहीं संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि, जांच जारी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...