मुंगेर, मार्च 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को शामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव के समीप होली की धूल-खेली के दौरान पूजा कराने जा रहे एक पुजारी पर युवकों द्वारा कीचड़ फेंकने के बाद पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वरी निवासी फनीलाल चौधरी का पुत्र सुदर्शन कुमार चौधरी के सुदर्शन कुमार चौधरी बढ़ौना गांव पूजा कराने जा रहे थे। इसी दौरान गांव में कुछ युवक धूलखेली को लेकर कीचड़ खेल रहे थे। तभी साजन मंडल, सौरभ मंडल, बिट्टू मंडल एवं अंकित मंडल ने उनके ऊपर कीचड़ डाल दिया। पंडित ने इसका विरोध नहीं किया। इसी बीच एक युवक ने कीचड़ और पत्थर से उनके सिर पर जोर से वार कर दिया। पत्थर लगने से उनका सिर फट गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.