गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- - व्यापार मंडल की सभी इकाइयों से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम द्वारा आवासीय एवं व्यापारिक संपत्तियों पर हाउस टैक्स में वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने काली पट्टी बांधकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल का आरोप है कि नगर निगम बोर्ड द्वारा वृद्धि को निरस्त किए जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा बढ़े हुए दरों पर लगातार बिल भेजे जा रहे हैं, जो आम जनता और व्यापारियों का सीधा शोषण है।शनिवार से घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर शुरू हुए इस शांतिपूर्ण धरने में बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी शामिल हुए। धरने का नेतृत्व कर रहे महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान ने बताया कि धरना प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.