गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- -घंटाघर पर शहीद भगत सिंह चौक पर व्यापारी धरने पर बैठे थे गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद में बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने रविवार को ही स्थगित हो गया। निगम अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर आश्वासन देने के बाद व्यापारी संगठन ने इसे खत्म कर दिया। व्यापारियों का दावा है कि निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि तीन महीने में इसका निस्तारण हो जाएगा।महानगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर व्यापारियों ने शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। व्यापार मंडल का दावा था कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। इसी कड़ी में रविवार को भी व्यापारियों का धरना जारी रहा। व्यापारियों ने बढ़े हाउस टैक्स का विरोध जारी रखा। वहीं, धरना स्थल पर अपर नगर आयुक्त ...