गंगापार, दिसम्बर 10 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के बाद गांवों में मच्छरों की भरमार के चलते समूचे मांडा क्षेत्र में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मांडा सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या जहां पहले औसत डेढ़ सौ होती थी, वहीं अब यह औसत तीन सौ मरीजों से ऊपर पहुंच रही है। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। बुधवार को मांडा सीएचसी के तीन ओपीडी में कुल 334 मरीज देखे गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी व खांसी से संबंधित आ रहे हैं। प्लेटलेट्स की कमी के भी दो तीन मरीज आ रहे हैं, जिन्हें इलाज के साथ उचित परामर्श दिया जाता है। उन्होंने बदलते मौसम में लोगों से अपील की है कि फुल शर्ट और ऊनी कपड़े तथा जूते, मोजे पहनकर ही घर से बाहर निकलें, ताकि ठंड और मच्छरों से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.