इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा। आशा कर्मचारी यूनियन के प्रदेशव्यापी आहवाहन के तहत यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य के नेतृत्व में आशाओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने आशा और संगनियों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद इस बढ़े हुए मानदेय के लिए तत्काल प्रभाव से बजट भी रिलीज किया जाए। बढ़ा हुआ मानदेय मिल जाए तो त्योहार भी अच्छी तरह से मनाया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...