बढ़े मानदेय का चेक पाकर खिल गये अनुदेशकों के चेहरे
बदायूं, मई 18 -- जिले के उच्च प्राथमिक, संविलियन विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं वन राज्यमंत्री अरुण सक्सेना ने बढ़े हुये मानदेय के चेक दिये। मंत्रियों के हाथों से बढ़े मानदेय के चेक पाकर अनुदेशकों के चेहरे खिल गये। कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। लोक भवन सभागार लखनऊ में सीएम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, वन राज्यमंत्री अरूण कुमार सक्सेना, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करायी। इसके बाद उत्कृष्ट 15 अनुदेशकों को चेक और प्रतीक चिह्न देकर एवं साथ में अन्य 150 अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- अनुदेशकों का बढ़ा मानदेय बना सम्मान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.