लखनऊ, मार्च 8 -- बसपा एसआईआर में बढ़े 15 हजार से अधिक बूथों पर भी अपने संगठन को मजबूत करेगी। पार्टी पदाधिकारियों को बढ़े बूथों पर संगठन सृजन का निर्देश दिया गया है। इसके उपरांत पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अपने प्रचार अभियान को तेज करेगी।बसपा के संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को 92वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ व नोएडा में दो बड़े आयोजनों को लेकर भी तैयारियां तेज की गई हैं। बसपा ने कांशीराम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए लखनऊ चलो का आह्वान किया है। लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल पर 12 मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक जुटेंगे जबकि नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में छह मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती 15 मार्च को लखनऊ से आगामी चुनाव को लेकर पार्टी समर्थकों को बड़ा संदेश दे सकती हैं। पार्टी के केंद्रीय...