बढ़े बिजली बिल पर दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं में आक्रोश, बढ़ा हुआ बिल किया रद्द
गोड्डा, सितम्बर 8 -- बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता के आवास पर पहुंच गए। उपभोक्ताओं ने अचानक कई गुना बढ़कर आए बिजली बिल को लेकर अपनी परेशानी बताई और विभाग से तत्काल समाधान की मांग की। इस पर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर बना लोगों के लिए सिरदर्द, 50 यूनिट खपत पर आया 22 हजार का बिल, तो किसी का 64 हजार का बिलसमस्या का समाधान विभाग इस समस्या के समाधान के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण केवल गोड्डा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी हुई है। विभाग द्वारा बढ़े हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.