बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
बागेश्वर, जून 24 -- बागेश्वर, संवाददाता। पिछले छह माह से लगातार बढ़े हुए बिजली बिल मिलने से कपकोट तहसील के चौड़ा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) कार्यालय का घेराव किया और प्रदर्शन कर जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान दुर्गा देवी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि अधिकांश परिवार केवल एक-दो एलईडी बल्ब और कभी-कभार टीवी का उपयोग करते हैं, इसके बावजूद उन्हें 15 से 25 हजार रुपये तक के बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने बढ़े हुए बिलों को संशोधित करने, खराब मीटरों की जांच कर उन्हें बदलने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर ईई को ज्ञापन सौंपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.