बोकारो, मार्च 3 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम चुनाव में मेयर के परिणाम आने के साथ ही डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर अब पार्षदों की ओर से अगुवा बोली लगा रहे है। जिसमें एक पार्षद करीब सात लाख रूपया नगद और एक बुलेट देने पर डिप्टी मेयर पद समर्थन देने की बात कह रहे है। सूत्री से मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी मेयर को लेकर सियासी दौड़ अब और तेज हो गई है। नवनिर्वाचित पार्षदों के बीच होली मिलन समारोह के आयोजन पर डिप्टी मेयर बनाने पर विभिन्न गुटों की ओर से प्राप्त पार्षदों के समर्थन पर चर्चा शुरू कर दी गई है। इधर नये पार्षदों चुनाव जीतने के साथ लाखों रूपए के मिल रहे ऑफर को लेकर नये कार से निगम कार्यालय और बोर्ड की बैठक में जाने का ख्वाब देखने शुरू कर दी है। डिप्टी मेयर पद को लेकर दावेदार को करीब 18 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। क्षेत्र में चार गु...