प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जनवरी से प्रस्तावित डीए-डीआर भुगतान के लिए केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनरों ने गुरुवार को एजी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष पांडेय ने कहा कि पहले होली के मौक़े पर कर्मचारियों को डीए-डीआर और पेंशनरों को डीआर की घोषणा की जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। सभा में ऋषिश्वर उपाध्याय ने भी डीए-डीआर भुगतान को लेकर सवाल खड़ा किया। संचालन प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। सभा में कमलाशंकर तिवारी, राजेश कुमार शर्मा, कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कुशल वाल्मीकि, अमित कुमार सिंह, प्रखर कुमार श्रीवास्तव, मयंक दुबे, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 5% डीए बढ़ाने का ऐलान, एरियर भ...