गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। मॉडल टाउन ईस्ट में कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए (कोरवा) यूपी के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में बढ़े गृहकर के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान संगठन ने लोगों से आह्वान किया कि अपने घरों पर काले झंडे लगाएं और लिखें कि हमें डीएम सर्कल रेट पर आधारित गृह कर स्वीकार्य नहीं है।बैठक में कोरवा यूपी के मुख्य संरक्षक कर्नल (सेवानिवृत्त) टीपी त्यागी ने गृह कर में भ्रामक छूट का ऐलान और देरी से गृहकर जमा करने पर 12 फीसदी जुर्माना लगाने के लिए नगर आयुक्त और महापौर को जिम्मेदार ठहराया। त्यागी ने कहा कि नियमावली के अनुसार गृह कर की 10 फीसदी दरों में भी कमी की जानी चाहिए थी। वहीं, कोरवा यूपी के अध्यक्ष डॉ. पवन कौशिक और मुख्य सलाहकार डॉ. आरके आर्या ने संकल्प लिया कि डीएम सर्किल रेट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.