मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अगले पांच दिनों 11 से 15 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विश्वविद्यालय के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 12 मार्च को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। पूर्वानुमानित अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में औसतन 8 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.