रामनगर, फरवरी 27 -- रामनगर। उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने नवंबर में मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अभी तक बढ़ी हुई पेंशन नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया है। शुक्रवार को आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी और अनिल अग्रवाल खुलासा ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने की बात कर रहे हैं लेकिन उसके लिए अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई पेंशन के संबंध में 12 फरवरी को कोषागारों को आदेश किए गए हैं, लेकिन आदेश में यह नहीं बताया गया है कि बड़ी हुई पेंशन कौन सी तारीख से मिलेगी। राज्य के सभी कोषागार में आदेश तो मिल गए हैं, लेकिन आदेश आधे-अधूरे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.