देवघर, जुलाई 18 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा वैद्यनाथधाम आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन की सेवाओं का विस्तार करने के साथ शक्तिपुंज एक्सप्रेस, हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस और हावड़ा-अजीमगंज कविगुरु एक्सप्रेस की कोच संरचना में भी बदलाव की घोषणा की है। इससे श्रावणी मेला के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर सुविधा मिल सकेंगी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कोडरमा-तिलैया होकर रांची-भागलपुर के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनट्रेन सेवाओं का विस्तार आसानसोल रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर- 04185/04186 वीरांगना लक...