बिजनौर, मई 1 -- चांदपुर। चांदपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसपी के निर्देश पर शहर के प्रमुख स्थानों नेहरू चौक और सातों इमली पर एनपीआर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जहां से लगातार निगरानी की जाएगी। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के साथ-साथ चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी। अब इन इलाकों में होने वाली गतिविधियों पर तीसरी आंख की पैनी नजर रहेगी। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कैमरों के लगने से अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- सीसीटीवी कैमरे अपराधियों की पहचान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.