जमशेदपुर, फरवरी 27 -- नगर निकाय चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थित प्रत्याशियों के बीच जीत-हार को लेकर आकलन का दौर तेज हो गया है। शुक्रवार को होने वाली मतगणना के साथ ही यह कयास हकीकत में बदल जाएंगे। खासकर मानगो नगर निगम के मेयर पद और जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और जदयू ने संध्या सिंह को समर्थन दिया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा सिंह को समर्थन दिया। वहीं, राजद ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुकी जेबा खान को समर्थन देकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इन तीनों प्रत्याशियों को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्ल...