मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। सुबह शाम के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड के एहसास का दायरा जमीन से आसमान तक फैली कोहरे की चादर ने बढ़ा दिया। सोमवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। घना कोहरा छाने की वजह से सुबह के समय दृश्यता काफी घट गई। हेडलाइट जलाकर ही वाहनों का संचालन हो सका। पूर्वान्ह से पहले कोहरा छंट गया, लेकिन, वातावरण में धुंध बनी रही। जिसके चलते दिन के समय धूप के तेवर मद्धम पड़ गए और ठंड का एहसास बढ़ गया। मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे छह बजे जितना अंधेरा नजर आया। घने कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार घट गई। सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.