देवघर, मार्च 14 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लगभग हर दिन किसी न किसी इलाके में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और राहगीरों को बदमाशों का निशाना बनना पड़ रहा है। शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन घटनाओं को लेकर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। सीमावर्ती बिहार के जमुई निवासी प्रेमचंद कुमार ने बताया कि देवघर में किराये के मकान में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार सुबह बरमसिया से बिलासी ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाश ने मोबाइल छीन फरार हो गया। वहीं शिवगंगा मोहल्ला निवासी दीपक कुमार ने बताया कि भोजनालय में खाना खाने बैठा था। जब हाथ धोने उठा तो टेबल पर रखा मोबाइल गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चल सका। सीसीटीवी कैमरा नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.