कौशाम्बी, मार्च 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिपीठ कड़ा धाम में चल रहे नौ दिवसीय नवरात्र मेले के दौरान इस बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही पूजा में उपयोग होने वाले फूलों के दामों में भी तेज उछाल देखा जा रहा है। बढ़ती मांग के कारण धाम में फूल महंगे बिक रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।नवरात्र शुरू होने से पहले सामान्य दिनों में गेंदे के फूल जहां 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, वहीं मेले के दौरान इनकी कीमत बढ़कर 80 से 90 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह गुलाब के फूल जो आम दिनों में 20 से 25 रुपये सैकड़ा में उपलब्ध हो जाते थे, नवरात्र के दिनों में बढ़ी मांग के चलते 40 से 50 रुपये प्रति सैकड़ा बिक रहे हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले अन्य सजावटी और पूजा में प्रयुक्त फूलों के दामों में भी बढ़...