नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, व. सं.। राजधानी में निजी स्कूलों की मनमानी फीस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को पूर्वी दिल्ली के एक निजी स्कूल के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बढ़ी हुई फीस न देने पर चार छात्रों स्कूल में प्रवेश से रोक दिया गया। अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल बढ़ी फीस न देने पर नाम काटने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में शिक्षा विभाग के अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अभिभावकों ने दावा किया कि स्कूल ने उन्हें एक नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया कि दिल्ली स्कूल एजुकेशन नियमों के तहत छात्रों के नाम काट दिए जाएंगे। इस मामले पर स्कूल की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। अभिभावकों ने कहा कि अगर शिक्षा विभाग कोई समाधान नहीं करता, तो वह जल्द कोर्ट का रुख करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...