बढ़ी तारीख...अब 10 मई तक हो सकेंगे राजकीय पॉलिटेक्निक में दाखिले
रामपुर, मई 2 -- जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब छात्र 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक जिले के तीन सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में कुल 1100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिले में संचालित तीन राजकीय पॉलीटेक्निक में कुल 576 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें विभिन्न इंजीनियरिंग, तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस बार भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन आने लगे, लेकिन अपेक्षित गति नहीं मिल सकी। राजकीय पॉलीटेक्निक में पहले आवेदन की तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- आईईआरटी में दाखिले को अब 20 तक करें आवेदन कॉलेज के प्राचार्य डा. डीबी सिंह का कहना है कि अभ्यर्थी इस अवधि में अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.