लखीसराय, दिसम्बर 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर से बचाव को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में 24 नवंबर को मंत्रणा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय तथा आईसीडीएस के अधिकारियों ने भाग लिया था। बैठक के दौरान ठंड से प्रभावित गरीबों, बच्चों, बुजुर्गों, पशुओं और फसलों की सुरक्षा के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए थे, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद अधिकांश निर्देशों का पालन धरातल पर नहीं दिख रहा है। बैठक में शहर के लखीसराय और बड़हिया में एक-एक रैन बसेरा को तत्काल सक्रिय करने, उनकी सफाई, पर्याप्त रोशनी, कंबल, बिस्तर एवं गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया था। इसके अलावा अलाव जलाने और जरूरतमंदों के बीच कंबल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.