बक्सर, मई 30 -- पेज चार के लिए फ्लायर जंग की तपिश ---- मंहगाई पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सौंदर्य प्रसाधनों पर असर कंपनियों की ओर से बढ़ाए गए नए रेट के कारण उत्पाद महंगे फोटो संख्या- 04, कैप्सन- डुमरांव के गोला बाजार स्थित दुकान पर बिक्री के लिए रखे गए कॉस्मेटिक सामान। डुमरांव, संवाद सूत्र। लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब आम लोगों की सुंदरता और व्यक्तिगत देखभाल से जुड़ी जरूरतों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

महंगाई का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि का प्रभाव परिवहन और खाद्य पदार्थों के बाद अब कॉस्मेटिक उत्पादों व ब्यूटी पार्लर सेवाओं पर भी पड़ रहा है। डुमरांव के बाजारों में पिछले कुछ सप्ताह के दौरान सौंदर्य प्रसाधनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। स्थानीय बाजार में बिकन...