मोतिहारी, दिसम्बर 20 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ठंड कहर बरपा रही है। मौसम बेरहम होने से ठंड से लोग बेदम हैं। आसमान में धुंध के कारण सुबह से ही ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। मौसम की बेरूखी से शनिवार को भी दिनभर धूप नहीं निकली। लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। धूप नहीं निकलने से ठंड पूरे शबाब पर रही। इसके साथ पछुआ हवा की रफ्तार ठंड को और तेज करने का काम करने का काम कर रही है। घर से बाहर तक ठंड से राहत नहीं मिल रही है। दिन हो या रात लोग लगातार गर्म वस्त्र पहनकर रह रहे हैं। ठंड बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा : ठंड बढ़ने के साथ सड़कों पर लोगों का आवागमन कम हो गया है। सुबह में तो लोग कड़ाके की ठंड के कारण घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। आवश्यक कार्यवश ही लोग घर से बाहर जा रहे हैं। सड़कों पर बाइक सवारों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.