मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- पुरकाजी। लक्सर रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बच्चे को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव बढीवाला निवासी 10 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र विपिन कुमार शनिवार की शाम 5 बजे घर के बाहर खेल रहा था। लक्सर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने साइड में खड़े बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को परिवार वाले प्राइवेट डाक्टर के लेकर पहुंचे, जहां बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए मुजफ्फरनगर रेफर किया है। जहां बच्चे का उपचार चल हुआ है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...