गाजियाबाद, सितम्बर 7 -- गाजियाबाद के लोनी इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले दूसरे समुदाय के दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने रविवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के एक निवासी ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 8वीं क्लास की छात्रा है। वह और उनकी पत्नी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनकी बेटी 2 सितंबर की देर शाम घर से लापता हो गई थी। कुछ देर बाद पता चला कि 7वीं क्लास में पढ़ने वाली उनकी बेटी की एक सहेली भी घर पर नहीं है। 3 सितंबर की सुबह किसी तरह दोनों किशोरियां घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को बताया कि कॉलोनी में रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवक उन्हें जबरन अपने साथ एक घर में ले गए और उनके साथ स...