आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्र में गुरुवार सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर से जिले में मानसून का इंतजार बढ़ गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को शहर में हीटवेव चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में मानसून 28 से 30 जून तक सक्रिय होगा। इससे पहले 24 जून के बाद प्री-मानूसन की बूंदाबादी और बारिश हो सकती है। इसी बीच लोगों को अगले हफ्ते तक भीषण गर्मी झेलनी होगी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने भी लू और भीषण गर्मी से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2-3 दिनों के दौरान तापमान में प्रभावी वृद्धि के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग,रात को भी नहीं मि...