बढ़ा मानदेय पाकर अनुदेशकों के खिले चेहरे
बागपत, मई 17 -- बागपत। गांव के सरकारी स्कूलों में बच्चों को खेल, कला, कंप्यूटर और गतिविधियों से जोड़ने वाले अंशकालिक अनुदेशकों के चेहरों पर आज खुशी साफ दिखाई दी। प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय नौ हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की घोषणा के बाद बागपत में भी उत्साह का माहौल रहा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रत्येक विकास खंड से चयनित एक-एक अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित किया गया और उन्हें डमी चेक वितरित किए गए। जिलेभर में कुल 33 अनुदेशक कार्यरत है। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी समारोह में दिखाया गया। यह भी पढ़ें- सम्मान समारोह में अनुदेशकों को बढ़े मानदेय के चेक वितरित कार्यक्रम में राज्यमंत्री केपी मलिक ने लाभार्थियों को चेक वितरित करते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.