बागपत, जनवरी 7 -- दाहा। दाहा गांव में बुधवार को आयोजित हुई चौगामा क्षेत्र के किसानों की पंचायत में गन्ना समस्या पर एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। कहा कि यदि शीघ्र सरकार द्वारा गन्ना भाड़ा न घटाया गया, तो एक माह बाद महापंचायत कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता बाबा यशपाल सिंह और संचालन मांगेराम आर्य ने किया। इस मौके पर पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख कुलदीप तोमर, राजीव राणा, प्रधान प्रताप सिंह, आनंद छिल्लर, ब्रह्मपाल सिंह, विकास राणा, संजीव राणा, दीपक चौधरी, राजसिंह,सतेंद्र, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.