देहरादून, सितम्बर 1 -- दुबई में रह रहीं प्रसिद्ध डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर और लेखक दुर्जोय दत्ता की पत्नी अवंतिका मोहन ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा जताया। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घुटने की सफल सर्जरी कराई। 15 साल पहले जर्मनी में कराई गई उनकी घुटने की सर्जरी कारगर नहीं रही थी। दून अस्पताल में आर्थोस्कोपी (दूरबीन विधि) से उपचार के बाद वह महज 10 दिन में स्वस्थ होकर दुबई लौट गईं। उनके पति भी उनके साथ आए थे। पूर्व मिस उत्तराखंड रहीं अवंतिका मोहन का क्लेमेंटटाउन में भी घर है। वह लंबे समय से दुबई में रह रही है। वह घुटने में मेनिस्कस टियर यानी घुटने की सहायक गद्दी के फटने की समस्या से परेशान थीं। परिचित की सलाह पर उन्होंने दून अस्पताल के आर्थो एवं स्पोर्ट्स सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. पवनीश लोहन से संपर्क किया। जांच ...