बिजनौर, जून 17 -- बढ़ापुर। भारतीय किसान यूनियन अनंत की मांग पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगीना के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को नगर पंचायत के बारात घर में आयोजित किए जाने वाले विद्युत समस्या समाधान शिविरों की श्रृंखला में प्रथम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर बढ़ापुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली बिल, विद्युत आपूर्ति, मीटर संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अनंत की टीम भी शिविर में उपस्थित रही और उपभोक्ताओं की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोग क...