बढ़ापुर में नर गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
बिजनौर, मई 27 -- बढ़ापुर। गांव चौहड़वाला उर्फ सहारावाला में लगभग एक माह पहले लगाए गए पिंजरे में बुधवार सुबह एक नर गुलदार मुर्गे के लालच में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग के अनुसार गांव चौहड़वाला उर्फ सहारावाला में अप्रैल से लगातार गुलदार दिखाई दे रहा था। वह कई बार पशुओं पर हमला भी कर चुका था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत पर साहूवाला वन विभाग की टीम ने गांव के पास एक प्लाट में 30 अप्रैल को गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था तथा उसमें मुर्गा रखा गया था। बुधवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने पिंजरे में गुलदार को दहाड़ते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। गुलदार के कैद होने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.