बढ़ाकलां में भैंस चोरी मामले में एसएसपी ने किया निरीक्षण
अलीगढ़, जून 7 -- इगलास, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ाकलां में विगत दिवस जयप्रकाश पुत्र श्योदन सिंह के घेर से हुई दो भैंस चोरी के मामले में शनिवार को इगलास में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए एसएसपी ने उक्त गांव में मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से घटना का पूरा ब्यौरा लिया। एसएसपी ने मौके पर ही इंस्पेक्टर को टीम गठित कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिये। बताते चलें कि गांव निवासी जयप्रकाश ने 112 नंबर पर सूचना दी थी कि उसके गांव के बाहर बने घेर में 2 भैंस व एक भैंस का बच्चा बँधा हुआ था, जिन्हें रात्रि में 1-2 बजे के बीच अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं।उक्त घटना के संबंध में एसएसपी ने शनिवार को स्वयं घटनास्थल एवं पशुओं को चोरी कर ले जाने वाले सम्भावित रास्तों/ स्थानों का निरीक्षण किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.