फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में कंजक्टिवाइटिस पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 फीसदी से अधिक हो गई है। ऐसे मरीजों की आंखों में पाई जाने वाले पारदर्शी झिल्ली में सूजन, खुजली व पानी आ रहा है। डाक्टर उनका इलाज करने के साथ संक्रमण रोकने के लिए दूसरों से दूरी बनाना भी जरूरी बता रहे हैं। जिला अस्पताल स्थित नेत्र विभाग की ओपीडी में एक दिन में 60 से 70 तक मरीज आ रहे हैं। नेत्र सर्जन डा शैलेन्द्र पटेल के मुताबिक इनमें सबसे अधिक मरीजों की आंखों में कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण मिल रहा है। डाक्टर के मुताबिक इस मौसम में वायरस, बैक्टीरिया, एलर्जी वाले तत्व, पराग, धूलकण आदि अधिक सक्रिय हैं। ऐसे में आंखों में कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके मरीजों को वायरल, बैक्टीरियल या एलर्जी के संक्रमण से बचाव ...