सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- बढ़नी। बढ़नी कस्बे में लोहियानगर में पुरानी मिल एरिया पर कुछ लोग अपनी बाउंड्री के मरम्मत का कार्य करवा रहे थे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे। आबादी की जमीन बताते हुए गिरवाने की बात करने लगे। बुलडोजर के सामने कब्जा धारक बैठ गए जिसके बाद कार्रवाई थोड़ी देर के लिए रोक दी गई। ईओ ने इस संबंध में एसडीएम शोहरतगढ़ को अवगत कराया। मामले की गंभीरता जानते हुए एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ईओ अजय कुमार से मामले की जानकारी ली और कब्जाधारकों को बेवजह बीच में न आने के बारे में समझाया। एसडीएम ने बताया कि पुरानी दीवारों एवं निर्माण को नहीं गिराया जाए बाकी जो कब्जा है उसको खाली कराया जाए। इसके बाद भी विरोध होता रहा। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जमीन की बाउंड्री को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया एवं दो लोगों को हिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.