बढ़नी कस्बा से एक हफ्ते में तीन बाइक चोरी
सिद्धार्थ, मई 15 -- बढ़नी। बढ़नी कस्बे में बाइक चोरों का आतंक बढ़ गया है। एक हफ्ते के अंदर बाइक चोरों ने तीन तीन बाइक चोरी कर ली। लोगों में दहशत का माहौल है। कस्बे के मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद हकीम निवासी वार्ड एक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बाइक पचपेड़वा रोड से लाक तोड़ कर चोरी कर ली गई। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के जलधरा निवासी रमेश कुमार गुप्ता पुत्र कल्लू ने भी थाने में तहरीर देते बताया कि बुधवार को बढ़नी बाजार में खरीदारी करने आए थे। बढ़नी ब्लॉक के पास से उनकी बाइक चोरी हो गई। तीन दिन पहले कस्बे के पश्चिम पड़ाव में पीएनबी के सामने से सहायक प्रबंधक की भी बाइक गायब हो चुकी है। थानाध्यक्ष ढेबारुआ दुर्गा प्रसाद ने बताया बाइक चोरी की जानकारी मिली है। वीडियो फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.